फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन अलग-अलग थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी गांव निवासी बुधिया देवी (70) पत्नी मित्तल राम शनिवार की सुबह आठ बजे अपने पुत्र संजय के साथ बाइक लेकर पुराने घर से नए घर जा रही थी। जैसे ही कुछ दूर पहुंची तभी बाइक से टक्कर होने से गिर कर घायल हो गई।
विज्ञापन

वहीं बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पटवध गांव निवासी महताब (40) शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे साइकिल से काम पर जा रहे थे। जैसे ही सरैया बिलरियागंज पहुंचे तभी बाइक की टक्कर से घायल हो गए। वहीं कंधरापुर थाना क्षेत्र के जमुआं हरिराम गांव निवासी सुशील तिवारी (65) शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे अपने पुत्र नरेंद्र के साथ बैठौली अस्पताल मरीज देखने जा रहे थे। जैसे ही बैठौली के पास पहुंचे तभी कार की टक्कर होने से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें