फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 26 थानों में खड़े 1500 वाहनों में लगा जंग, आरटीओ के पास जगह नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के 26 थानों में लंबे समय से लगभग 1500 वाहनों को जंग खा रहा है। इनमें एमवी एक्ट, दुर्घटना और चोरी जैसी घटनाओं में बरामद वाहन शामिल हैं। कई थानों में इन वाहनों के रखने तक की व्यवस्था नहीं है। इन वाहनों को वर्षों से खुले में थाना परिसर में ही खड़ा किया गया है। ऐसे में धूप, छांव और बारिश से वाहन जंग खा रहे हैं।
विज्ञापन

कहीं सड़क हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर चला जाता है तो कहीं हादसे में शिकार व्यक्ति की जान चली जाने के बाद उसके परिवार वाले वाहन लेने तक नहीं आते हैं। साथ ही पुलिस मनमाने ढंग से खड़े वाहनों को उठाकर थाने ले आती है, ताकि बाद में जब कोई लेने आएगा तो उसे चेतावनी दी जाएगी। कई लोग ऐसे होते हैं जो पुराना वाहन होने के कारण उसे लेने थाने जाते तक नहीं जाते हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी वाहन होते हैं जो अनियमितता में सीज कर दिए गए हैं। ऐसे वाहन वर्षों से थानों में कबाड़ बने पड़े हैं। बड़ी बात तो यह है कि जिले के 26 थानों में 1500 से अधिक वाहन बंद पड़े हैं। इनमें वाहन माल मुकदमा से जुड़े वाहन, एमवी एक्ट के तहत सीज, लावारिश वाहन और आरटीओ द्वारा सीज वाहन शामिल हैं। इन वाहनों को नीलाम करने के लिए कोर्ट द्वारा कुछ माह पूर्व निर्देश जारी किया गया था।
विज्ञापन

इस आदेश के बाद विभाग की ओर से कुछ थानों में नीलामी भी कराई गई, लेकिन बाद में फिर से जस का तस हो गया। लगभग सभी थानों में वाहन सड़ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें