फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटरलिस्ट से तीन सौ वोटरों का नाम गायब, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर (आजमगढ़)। तहसील क्षेत्र के करनेहुवा गांव के बीएलओ की लापरवाही के कारण लगभग तीन सौ ग्रामीणों के नाम वोटर लिस्ट से गायब हो गया है। इसकी सूचना ग्रामीण ने तहसीलदार के माध्यम से आला अधिकारियों को देकर शनिवार को प्रदर्शन भी किया। प्रधान रमेश राजभर, दीपक सिंह, रमेश चौरसिया ने बताया कि 2011 की जनगणना के अनुसार वोटर लिस्ट में वोटरों की संख्या लगभग तीन हजार थी। तीन सौ वोटरों का नाम गायब होने के बाद 2700 सौ हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यदि शासन के तरफ से तत्काल वोटर लिस्ट में वोटरों का नाम नहीं डाला गया तो हम लोग चुनाव का बहिष्कार करेंगे। मेंहनगर तहसीलदार ने बताया कि वोटर लिस्ट में वोटरों का नाम डालने के लिए आला अधिकारियों को पत्र भेज दिया गया है। सीताराम मौर्य, प्रमोद सिंह, हरिराम राजभर, लल्लन पासवान, रामपलट, जितेन्द्र यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें