तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो रवि की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। तीनों को दुर्घटनागस्त कार से बाहर निकाला गया और तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रवाना कर दिया।
रास्ते में राहुल व अनुपम ने भी दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को सूचना पुलिस द्वारा दी गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रात में ही मृतक रवि के बड़े भाई सत्यप्रकाश मिश्रा मौके पर पहुंच गए। मृतक रवि खुद का पैथलॉजी व अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित करता था। वह तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था।