फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन तय

Fri, 05 Feb 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 22 ब्लॉकों में प्रमुख पद के लिए शुक्रवार को गहमागहमी के बीच कुल 53 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। बिलरियागंज, पल्हनी और अतरौलिया ब्लॉक से एक-एक प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है, जो कि सपा समर्थित हैं। मेंहनगर में निवर्तमान प्रमुख डा. कैलाश और पत्नी ने पर्चा दाखिल किया है।
विज्ञापन


संभावना जताई जा रही है कि कि डा. कैलाश यादव की पत्नी पर्चा वापस लेंगी। नामांकन के दौरान सभी ब्लॉकों पर तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। हरैया और फूलपुर ब्लॉक को छोड़कर अन्य जगहों पर शांतिपूर्वक नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारी चक्रमण कर स्थितियों का जायजा लेते रहे।

सभी ब्लॉकों पर नामांकन के दौरान अधिकारियों की नजर रही। प्रेक्षक श्रीकांत मिश्रा, जिलाधिकारी सुहास एलवाई और पुलिस अधीक्षक दयानंद मिश्रा पूरे दिन ब्लॉकों का भ्रमण करते रहे। भ्रमण के दौरान जहां भी ब्लॉक गेट पर लोगों की भीड़ देखने को मिली एसपी ने जवानों के माध्यम से खदेड़ कर हटवाया। प्रशासनिक अधिकारी नामांकन कार्य में लगे कर्मचारियों को निर्देश देते रहे।
विज्ञापन


शुक्रवार को ही सभी ब्लॉकों पर नामांकन के बाद पर्चों को जांचने का काम शुरू हो गया। सभी 22 ब्लॉकों पर तीन बजे नामांकन का समय समाप्त होने के बाद पर्चों को जांचा गया। लगभग दो घंटे में सभी ब्लॉकों के नामांकन पत्रों की जांच का कार्य पूरा हुआ। जांच के दौरान सभी नामांकन वैध पाए गए। शनिवार को नाम वापसी का दिन होगा। सबकी निगाहें, इस पर रहेंगी कि क्या नाम वापसी के बाद भी कोई ऐसे ब्लॉक होंगे, जहां से निर्विरोध निर्वाचन हो जाएगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें