फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: राज्य स्तरीय क्रिकेट में आजमगढ़ समेत तीन मंडलों की जीत

विज्ञापन
सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम क्रिकेट प्रतियोगिता। स्रोत-खेल विभाग
विज्ञापन
आजमगढ़। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन आजमगढ़, वाराणसी और प्रयागराज मंडल की टीमों ने जीत दर्ज की। आजमगढ़ ने बस्ती को सात विकेट से, वाराणसी ने बरेली को एक रन से और प्रयागराज ने सहारनपुर को आठ विकेट से हराया।
विज्ञापन

पहले मैच में बस्ती मंडल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.2 ओवर में 55 रन बनाए। अभ्यंत ने 14 और एमके यादव ने 10 रन बनाए। आजमगढ़ की ओर से अंकित वर्मा और नवनीत वर्मा ने तीन-तीन विकेट, जबकि अंकित भारद्वाज ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आजमगढ़ की टीम ने पांच ओवर में तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। आदित्य सिंह ने 30 और आयुष्मान सिंह ने 13 रन बनाए। दूसरे मैच में वाराणसी मंडल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 108 रन का लक्ष्य दिया। आनंद विजय सिंह ने 20 और सारंग नाथ त्रिपाठी ने 26 रन बनाए। बरेली की ओर से हर्ष श्रीवास्तव ने तीन, जबकि सुबोध कुमार और अब्दुल जीशान ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में बरेली की टीम 107 रन ही बना सकी। बरेली की ओर से शर्मा ने 29, विक्की धुस्सा ने 16 और सुबोध कुमार ने 12 रन बनाए। वाराणसी की ओर से विकास यादव ने तीन विकेट, जबकि सारंग नाथ त्रिपाठी और अर्पित सिंह ने दो-दो विकेट लिए। तीसरे मैच में सहारनपुर मंडल की टीम 18.3 ओवर में 97 रन पर सिमट गई। मो. माज ने 43 और सुमित कुमार भारती ने 35 रन बनाए। प्रयागराज की ओर से हार्दिक सिंह ने तीन और सनिध्या ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रयागराज की टीम ने 11.2 ओवर में दो विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। अर्पित ने 48 और सिद्धार्थ मिश्रा ने 33 रन बनाए। सहारनपुर की ओर से साहिल सिंह और अजय प्रताप ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें