फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मसुविवि के कुलपति ने छमाही हिंदी पत्रिका का किया विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्हनी। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कुलपति कार्यालय में सार पब्लिकेशंस की छमाही हिंदी पत्रिका ‘आरोहण’ का विमोचन किया। उन्होंने पत्रिका की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ‘आरोहण’ साहित्य, संस्कृति, विचार और सृजन के क्षेत्र में सार्थक संवाद स्थापित करेगी और हिंदी साहित्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पत्रिका के प्रबंध निदेशक डॉ. शशांक शर्मा ने बताया कि ‘आरोहण’ का उद्देश्य हिंदी भाषा और साहित्य से जुड़ी रचनाओं को मंच प्रदान करना है। इसके माध्यम से नवोदित और स्थापित रचनाकारों को अपनी प्रतिभा और विचारों को अभिव्यक्त करने का अवसर मिलेगा। पत्रिका में कविता, कहानी, संस्मरण, यात्रा-वृत्तांत, साहित्यिक एवं विचारपरक लेखों के साथ समसामयिक विषयों पर आधारित रचनाओं को भी स्थान दिया जाएगा। इस अवसर पर कुलसचिव अमृतलाल, परीक्षा नियंत्रक आनंद कुमार मौर्य, शिब्ली नेशनल कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. नरेंद्र सिसोदिया, पत्रिका की संपादक कीर्तिका यादव, डॉ. अल्पना मिश्रा, धीरज यादव, अंकुर चौबे और प्रदीप कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें