फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन की मौत

Thu, 07 Jun 2018 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ़
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
शहर कोतवाली और रौनापार थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में दो की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल से हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिए गए जबकि अन्य का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।  
विज्ञापन



पहली घटना शहर कोतवाली के बद्दोपुर गांव के पास हुई। दो बाइक सवार पहले आपस में भिड़े फिर तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें उड़ा दिया। इस हादसे में एक बाइक सवार 45 वर्षीय राम प्रवेश उर्फ लोचई पुत्र पतिराम निवासी मोजरापुर थाना शहर कोतवाली की ट्रक से कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं उसका पुत्र 17 वर्षीय अभिषेक उर्फ मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार 22 वर्षीय पंकज पुत्र राजेंद्र यादव निवासी शाहगढ़ थाना सिधारी और 20 वर्षीय अशोक पुत्र भगत निवासी महरूपुर थाना मुबारकपुर भी गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए ंअस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने पंकज को भी मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं अभिषेक उर्फ मनोज और अशोक की हालत गंभीर देख हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। मृतक पंकज मां-बाप का इकलौता पुत्र था उसकी एक बहन बतायी गई है। वहीं रामप्रवेश के दो पुत्र और दो पुत्रियां बतायी गई है।


लाटघाट संवाददाता के अनुसार दूसरी घटना रौनापार थाना क्षेत्र के कांखभार बाजार के पास हुई। आरओ वाटर सप्लाई करने वाला वाहन पानी लेकर सप्लाई करने जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी ट्रक से मैजिक वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में खलासी 16 वर्षीय सुंदर पुत्र बालचंद निवासी बरडीहा थाना कोतवाी जीयनपुर की मौके पर ही मौत हो गई वहीं चालक 35 वर्षीय आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल चालक को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बलरामपुर संवाददाता के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के लाटघाट बाजार में बस की चपेट में आकर बाइक सवार 60 वर्षीय राजेंद्र और 40 वर्षीय रामलक्षमण निवासी सुरौली थाना रौनापार भी घायल हो गये।

इसी क्रम में सरायमीर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव के पास बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार 20 वर्षीय अलीशेर घायल हो गया। इन घायलों को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें