फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमें कालोनी से पलायित करने की हो रही साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कांशीराम आवास निवासी संघ की बैठक गुरुवार को कांशीराम कालोनी परिसर में हुई। जिसमेें पूूर्व में बिजली को लेकर हुए हंगामे को लेकर चर्चा की गई और सरकार को गरीब विरोधी बताते हुए उसके खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। संघ के अध्यक्ष संतलाल तूफान ने कहा कि बसपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के सभी जातियों के गरीबों और बेसहारा लोगों को आवास मुहैया कराया गया। उस समय सबको आवास, बिजली और पानी की व्यवस्था मुफ्त थी। लेकिन गरीब विरोधी सरकार में हम गरीबों की लाइन अचानक काट दी गई। इसके पीछे बड़ी साजिश थी ताकि हम बिजली पानी के अभाव में यहां से पलायित हो जाएं। लेकिन हम पलायित होने वाले नहीं हैं। हम यहीं रहेंगे और बिजली पानी लेते रहेंगे। शीघ्र ही रणनीति के तहत संघ बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की मूर्ति के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेगा। इस मौके पर रवि प्रकाश पांडेय, उषा देवी, रमेश गोंड, चुन्नू लाल, मीरा श्रीवास्तव, संतोष निगम, कमरूद्दीन, मुन्नी दुबे, जगजीवन राम, रीता देवी, मीना देवी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें