फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में तीन माैत, नाै लोग घायल : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा, तालाब में मिली लाश; जानें अन्य मामले

Sat, 14 Dec 2024 08:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News : आजमगढ़ में शनिवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में हादसे हुए। इसमें तीन लोगों की माैत हो गई वहीं, नाै लोग घायल हो गए। एक हादसे में पति की माैत के बाद पत्नी और बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद सभी लाशों को पुलिस ने लिया कब्जे में। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के बांकेपुर सोनहरिया गांव के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सर्विस लेन पर चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों का उपचार चल रहा।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के ममरखापुर गांव निवासी आशीष कुमार (32) पत्नी लाली देवी और बेटे अयांश के साथ बाइक से रिश्तेदार से घर से वापस लौट रहे थे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बगल में बने सर्विस रोड पर बांकेपुर सोनहरिया गांव के सामने बने पुल के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में आशीष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पत्नी लाली देवी व पुत्र आयांश गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार चल रहा है।

तालाब में मिला वृद्ध का शव
महाराजगंज के भाऊपुर गांव के तालाब में शनिवार दोपहर अधेड़ का शव मिला। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि शव को देखकर लग रहा कि मृतक मानसिक रूप से कमजोर लगा रहा है। 

महाराजगंज के भाऊपुर गांव के लोगों ने शनिवार दोपहर तालाब में अधेड़ का शव देखा। देखते ही देखते तालाब के पास भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव के शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महाराजगंज थाना प्रभारी राजीव मिश्रा ने बताया कि मृतक की उम्र 70 वर्ष है। शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

सड़क हादसे में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत
जीयनपुर के मालटारी पुल के पास शुक्रवार देर शाम सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। जीयनपुर के जमीन मुहम्मदपुर गांव निवासी रामदरश राजभर (65) वर्ष शुक्रवार को मालटारी बाजार गये थे। सात बजे मालटारी बाजार से घर वापस आते समय जीयनपुर-बिलरियागंज मार्ग पर मालटारी पुल के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने सदर अस्पताल आजमगढ़ में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान रात में मौत हो गई। अधेड़ के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। शनिवार को पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। - फोटो : अमर उजाला
चार सड़क हादसों में सात घायल
जिले के चार थाना क्षेत्रों में 24 घंटे के भीतर चार सड़क हादसे हुए। इस हादसे में कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी को आसपास के लोग तो किसी को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनका उपचार चल रहा है।

कंधरापुर थाना क्षेत्र के भैसाैड़ा गांव निवासी लखंदर (28) शुक्रवार की शाम करीब छह बजे बिलरियागंज थाना क्षेत्र के टाड़ी गांव निवासी रामविनय (30) के साथ बाइक से घर जा रहा था। जैसे ही वह बिलरियागंज थाना क्षेत्र के सरैया गांव के पास पहुंचा ही था तभी पिकअप ने उसे धक्का मार दिया। 

इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, सिधारी थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव निवासी विजय (20) पुत्र राम कुमार शुक्रवार की रात करीब 11 बजे गांव के ही गणेश (22) व नीरज (21) के साथ हरबंशपुर में आयोजित शादी समारोह से घर लौट रहा था। वह जैसे ही घोरठ जाफरपुर पहुंचा ही था तभी अचानक बाइक के सामने पशु आ गया। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गया। 

तीसरी घटना महराजगंज थाना क्षेत्र के भीमा कोल गांव निवासी अकालू कन्नौजिया (55) शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे बूढ़नपुर तहसील से साइकिल से घर जा रहा था। जैसे ही वह अतरौलिया थाना क्षेत्र के देऊरपुर गांव के पास पहुंचा ही था तभी बाइक ने धक्का मार दिया। 

चौथी घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज के पास हुई। लखनऊ जनपद के गाजीपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलगंज गांव निवासी शशांक यादव (23) आजमगढ़ जनपद के भंवरनाथ में रहता है। वह शनिवार की सुबह करीब आठ बजे बाइक से रोडवेज दूध लेने गया था। रोडवेज के पास बस के ऊपर से उसके सिर पर कोई भारी सामान गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें