सूंघने में नाकाम रही खोजी कुतिया
अपराध की रोकथाम में राज्य पुलिस के लिए खोजी कुत्तों की अहम भूमिका है। यही कारण है कि पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अपने बेड़े में खोजी कुत्तों (ट्रैकिंग डॉग) को रखा है, लेकिन वह भी कहीं-कहीं नाकाम भी हो जाते हैं। इसकी बानगी शुक्रवार को रैदोपुर में देखने को मिली। चोरी की घटना की सूचना के बाद डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची। खोजी कुतिया पहले घटना स्थल पर पहुंच कर सूंघ कर आगे बढ़ी। वह गली में कुछ दूर तक तो गई लेकिन बाद में भटक गई। इसके कारण पुलिस को कुछ ठोस सुराग हाथ नहीं लगा।
बोले अधिकारी
चोरी की जानकारी मिली है। मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। - शैलेंद्र लाल, एसपी सिटी आजमगढ़।