वहीं इंदल के विरुद्ध भी आजमगढ़ के कोतवाली थाने में मुकदमा पंजीकृत है। वहीं, दूसरे मामले में रानी की सराय थाना क्षेत्र के मझगांव कट के पास हाईवे पर हुई, जहां पुलिस टीम ने संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों को पैर में गोली लगी।
घायल बदमाशों में बिहार के खगड़िया जनपद के मुरकीपुर गांव निवासी विक्की कुमार (33) और रानी की सराय निवासी रितेश सोनकर (42) है। पुलिस ने मौके से एक देसी पिस्टल, तीन कारतूस, दो मोबाइल फोन, 1250 नगद और बाइक बरामद की है। विक्की पर महराजगंज, कुशीनगर और आगरा जनपदों में तीन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं रितेश सोनकर पर भी रानी की सराय थाने में मामला पंजीकृत है।