आजमगढ़। शासन की ओर से जनपद की 11 नगर पंचायतों में तीन-तीन सभासदों को नामित किया गया। नामित सभासदों के समर्थकों में खुली का माहौल है। जगह-जगह खुशी मनाने के साथ ही मिठाई बांटी गई और एक-दूसरे को बधाई दी गई।
बिलरियागंज नगर पंचायत में ममता गुप्ता, सुशील गुप्ता, दयाशंकर यादव, मेंहनगर में सुधीर राय, शशिकांत, सुनंदा सिंह को नमित किया गया है। अतरौलिया में दमड़ी मद्धेशिया, दुर्गावती, निजामुद्दीन फूलपुर में अंशुमान जायसवाल, रजनी सोनकर, कमला प्रजापति को नामित किया गया है। जीयनपुर में बृजवासी जायसवाल, शिवगोपाल जायसवाल, धमेंद्र सिंह, माहुल में दिलीप सिंह, अजय श्रीवास्तव, पूजा पांडेय को नामित किया गया है। अजमतगढ़ में रामचंद्र गौड़, अरविंद कन्नौजिया, बजरंगी गुप्ता कटघर लालगंज में रजनीश जायसवाल, जितेंद्र चौरसिया, गौरव रघुवंशी को नामित किया गया है। सरायमीर में अखिलेश जायसवाल, बनवारी सोनकर, पूजा बरनवाल महाराजगंज में सुभाष चंद्र जायसवाल, भूपेश मिश्रा, प्रभावती निजामाबाद में गगन कश्यप, रामअवध सोनकर, सावित्रि जायसवाल को नामित किया गया है। सभासदों के नामित होने के साथ उनमें जश्न का दौर शुरू हो गया है। मेंहनगर नगर पंचायत में भाजपाइयों में खुशी व्याप्त रही। नामित सभासद को मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। नामित सभासद सुधीर राय, सुनन्दा पत्नी समीर सिंह, शशिकांत सेठ पुत्र जगदीश को नामित किया गया है। पूर्व जिला मंत्री अरविंद सिंह ने लोगों का हाथ हैंडवास कराया। मिष्ठान वितरण कराया। राजेश सिंह, रणवीर सिंह, आशीष राय, मोहन गुप्ता, संतोष गुप्ता, मोनू राय, प्रदीप सिंह, अखंड प्रताप राय आदि लोग मौजूद रहे। वहीं, लालगंज नगर पंचायत में मिठाई खिलाकर बधाई दी। शिवप्रताप सिंह, अनिलराज गुप्त, अशोक सोनकर, भोला सिह, सोनू सिंह, पीयूष मद्धेशिया, कृष्ण कुमार मोदनवाल, धीरज जायसवाल, अमित राय, पवन सिंह, पीयूष पाण्डेय, अनुज श्रीवास्तव, अमित राय, जयसिंह चौहान, अशोक गुप्ता उपस्थित रहे।