मार्टीनगंज क्षेत्र के कुम्भ मीठिया में विदेश से घर आये व्यक्ति की जांच करने पहुँची डाक्टरों की ट?
- फोटो : AZAMGARH
मार्टीनगंज। कोरोना वायरस को लेकर जिला प्रशासन काफी सतर्कता बरत रहा है। जनपद में 1435 लोग बाहर से आए है। ऐसे लोगों की सूची मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंचकर जांच के बाद शंकित मिलने पर उन्हें कोरेंटाइन करने का कार्यद कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम मार्टीनगंज विकास खंड के कुंभ मठिया पहुंची।
बरदह थाना क्षेत्र के कुंभ मठिया गांव निवासी एक व्यक्ति 15 दिन पहले ही रियाद सउदी अरबिया से अपने घर आया था। तीन दिन पहले ही उसको जुकाम की परेशानी हो गयी वह इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा गया। जिसकी सूचना प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ठेकमा द्वारा जिला मुख्यालय भेज दी गयी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टिनगंज के चिकित्साधिकारी डा. संजय गुप्ता, फर्मासिस्ट विनोद कुमार यादव, आनंद राव और दिनेश यादव की टीम ने उक्त व्यक्ति के घर जाकर उसकी जांच किया। कोरोना से बचाव के लिए निर्देश भी दिए। चिकित्सा अधिकारी डा. संजय गुप्ता ने बताया कि वह विदेश से 15 दिन पहले घर आया था। उसकी जांच की गई है जिसमें लक्षण सामान्य पाए गए। कोरोना वायरस के कोई लक्षण उक्त व्यक्ति में नहीं हैं।