आजमगढ़। मुबारकपुर पुलिस ने रविवार को बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया। इस दौरान पुलिस ने चोरी की दो बाइकों के साथ ही तीन बाइक चोरों को भी गिरफ्तार करने का दावा किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस को यह कामयाबी मिली।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के साथ ही पूरे जिले में जगह-जगह लगातार बाइक चोरी की शिकायतें प्रकाश में आ रही है। जिसे देखते हुए मुबारकपुर पुलिस लगातार बाइक चोर गिरोह को पकड़ने की कवायद में जुटी थी। रविवार की सुबह मुबारकपुर पुलिस मुखबिर की खास सूचना पर सठियांव-मुबारकपुर मार्ग पर स्थित भटौरा पुलिया के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान चोरी की दो बाइकों के साथ तीन युवक पकड़े गए। बरामद चोरी की बाइकों में एक काले रंग की पल्सर व एक लाल रंग की हीरो डीलक्स बाइक शामिल है। पूछताछ में पकड़े गए बाइक चोरों ने अपना नाम सभी कुमार पुत्र रामप्रकाश निवासी शाहगढ़ थाना सिधारी, तबरेज पुत्र खुर्शीद निवासी पुरानी समौधी थाना मुबारकपुर व अभिषेक कुमार पुत्र शमशेर राम निवासी शाहगढ़ थाना सिधारी शामिल है। तीनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।