फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध असलहों संग तीन गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली पुलिस ने अवैध असलहों के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। इनके पास से चोरी की बाइक भी बरामद हुई है। दो अलग-अलग स्थानों से मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ये गिरफ्तारी की।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली पुलिस मंगलवार को मसीरपुर तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि खनियरा गांव स्थित बंद ईंट भट्ठे के पास दो लोग मौजूद हैं जो चोरी की बाइक बेचने के फिराक में हैं और उनके पास अवैध असलहा भी है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दोनों युवक भागने लगे। पुलिस ने दौड़ा कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से दो तमंचा, कारतूस, दो मोबाइल व चोरी की दो बाइक बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम कमलेश चौहान और नवीन चौहान निवासी विशुनपुर धीरधार थाना तरवां बताया। वहीं देवगांव कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देवगांव से निहोरगंज जाने वाले ओवरब्रिज से एक युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से भी तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम अंकुर राम निवासी कंजहित थाना कोतवाली देवगांव बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें