आजमगढ़। मेंहनगर थाने की पुलिस ने मंगलवार को शेर्रा पुलिया के पास से चोरी की पांच बाइक के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इनके पास से पांच हजार रुपये और तीन मोबाइल बरामद हुआ।
एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक गिरफ्तार चोरों में अपसाद पुत्र मुस्तफा मेंहनगर थाने के फत्तेपुर गांव निवासी, रुद्र प्रताप सिंह उर्फ लकी देवकली गांव और मुकेश कुमार तरवां के सरायभादी गांव का निवासी है। प्रभारी निरीक्षक मेंहनगर विनय मिश्रा मंगलवार को गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर के जरिये सूचना मिलने पर वह अपनी टीम के साथ शेर्रा पुलिया के पास घेराबंदी कर इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया। ये तीनों जिस बाइक से जा रहे थे उसका कोई इनके पास कागज नहीं था। पूछने पर बताया कि चोरी की बाइक है जिसे बेचने के लिए ले जा रहे थे। इन दोनों की निशानदेही पर छिपाकर रखी गई दो और बाइक, 5010 रुपये और तीन मोबाइल बरामद हुआ। एसपी ग्रामीण ने बताया कि यह सभी रैकी करने के बाद बाइक चुराते थे। बाद में ग्राहक तय हो जाने पर उसे बेच देते थे।