फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

च न काटने वाली दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सवारी गाड़ी में बैठकर महिलाओं के गले से सोने की चेन काटने वाली दो महिला सहित तीन आरोपी शुक्रवार को देवगांव कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस टीम ने इन्हें बैरीडीह मोड़ से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इनके पास से तीन चेन, 150 रुपये और घटना में प्रयुक्त एक बोलेरो बरामद हुई। पूछताछ के दौरान इन महिलाओं ने बताया कि पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में घूमकर घटना को अंजाम देते हैं। इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्य अब भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

एसपी त्रिवेणी सिंह के मुताबिक गिरफ्तार किए जाने वालों में रीना उर्फ मीरा पत्नी संतोष लोना, संगीता देवी पत्नी राजेश लोना देवगांव कोतवाली के नरसिंहपुर गांव की हैं। जबकि तीसरा जितेंद्र यादव पुत्र लक्ष्मी नरायन गोरखपुर के बड़हलगंज थाने के नीबू दूबे गांव का है। एसपी ने बताया कि 13 सितंबर को देवगांव बाजार की रहने वाली मंजू चौरसिया और सरिता गुप्ता आटोरिक्शा में बैठकर लालगंज बाजार जा रही थीं। रास्ते में इन दो महिलाओं ने मंजू और सरिता के गले से चेन काटकर फरार हो गई। इस घटना के बाद कोतवाल देवगांव सुनील चंद तिवारी अपनी टीम के साथ इनके पीछे लगे हुए थे। शुक्रवार को मुखबिर के जरिये सूचना मिलने पर देवगांव पुलिस ने बैरीडीह मोड़ पर घेराबंदी कर इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान दोनों महिलाओं के पास से तीन चेन, 150 रुपये और घटना में प्रयुक्त बोलेरो बरामद किया। एसपी ने बताया कि ये महिलाएं अलग-अलग गैंग बनाकर बोलेरो से घूमते हैं। इनके पास एक बच्चा भी रहता है। इस गिरोह के लोग सवारी गाड़ी रोकवाकर उसमें बैठते हैं। यात्रा करने वाली महिलाओं के गले से चेन उड़ाकर फरार हो जाती हैं। इससे पूर्व भी इस आरोप में कई बार गिरफ्तार हो चुकी हैं। इस गिरोह में खासतौर से महिलाएं शामिल हैं जो अलग-अलग टीम बनाकर पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में घटनाओं को अंजाम दे रही हैं। गिरोह से जुड़े पुरुष सिर्फ गाड़ी लेकर इन्हें फॉलो करते हैं। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया गया है। गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें