जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने फर्नीचर की दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने रजादेपुर रोड से तीन चोरों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है।
जीयनपुर कस्बा के समता नगर निवासी सलीम अहमद की आजमगढ़ रोड स्थित फर्नीचर की दुकान में बृहस्पतिवार की रात ताला तोड़कर चोरी हुई थी। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में थी। जीयनपुर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार यादव ने बताया मुखबिर की सूचना पर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें राकेश मल्लाह उर्फ गुड्डू साहनी पुत्र रामचरन, रवि पुत्र नन्नू निवासी राहुल नगर मड़या थाना शहर कोतवाली का निवासी है जबकि आयुष पुत्र कल्लू कनौजिया गौरी शंकर नगर अजमतगढ़ का निवासी है। चोरों की निशान देही पर नहर के किनारे लिफ्ट्स की बाग कस्बा जीयनपुर के पास से चोरी गए दो एलईडी टीवी , तीन सिलाई मशीन, चेक बुक व 530 रुपए नगद सहित मोटर साइकिल आदि सामान बरामद किया गया है। राकेश मल्लाह अंतरराष्ट्रीय स्तर का चोर है। इसके ऊपर विभिन्न थानों में कुल 24 मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें जीयनपुर, निजामाबाद व घोसी मऊ में पांच-पांच मुकदमें, सिधारी और लखनऊ में एक- एक, व आजमगढ़ कोतवाली में 6 मुकदमे पंजीकृत हैं।