फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दहेज हत्या में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दहेज हत्या के एक संगीन मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मृतका का पति विवेक यादव, ससुर विजय चंद यादव और जेठ बृजेश यादव शामिल हैं।
विज्ञापन

घटना 21 जून की है, जब भोपतपुर निवासी ध्यानचंद यादव व दशरथ यादव ने थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि दशरथ की पुत्री हर्षिता की हत्या दहेज के लिए की गई है। मामले में पुलिस ने विवेक यादव पति, कमलावती सास, विजय चंद यादव ससुर, बृजेश यादव जेठ और पूनम यादव जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार सुबह मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ ग्राम सोफीपुर में दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार सिंह ने बताया कि पति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। दो की तलाश जारी है। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें