फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: छह महीने में पैसे दोगुने करने का झांसा देकर 3 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने एक नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी पर तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़िता मीना श्रीवास्तव एलवल मोहल्ले की निवासी है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत में बताया कि स्मार्ट व फैमली सर्विसेज नामक कंपनी के मालिक कल्पनाथ विश्वकर्मा और उनके सहयोगियों ने छह महीने में पैसे दोगुने करने और मुफ्त अवॉर्ड देने का झांसा देकर तीन लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, वर्ष 2023 में कल्पनाथ विश्वकर्मा के साथ पूजा वर्मा, अंबे वर्मा, राजन वर्मा, संगीता, दिव्यांशु और शशांक विश्वकर्मा ने मीना से संपर्क किया। उन्होंने कंपनी की योजना में निवेश करने पर मोटे लाभ का वादा किया। झांसे में आकर मीना ने मई 2024 में अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट तोड़कर दो लाख रुपये के अलावा एक लाख और रुपये कंपनी को दे दिए। जब मीना ने पैसा वापस मांगा, तो आरोपियों ने लौटाने से इन्कार कर दिया। गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। मीना की शिकायत पर एसएसपी हेमराज मीना ने मामले की जांच क्षेत्राधिकारी नगर को सौंपी है। इस मामले में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्जकर जांच की जा रही है। शहर कोतवाल शशि मौली पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें