फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की का अश्लील वीडियो बना छेड़खानी करने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शौच के लिए खेत की तरफ गई लड़की की अश्लील वीडियो बनाने और छेड़खानी करने वाले तीन नामजद आरोपियों को पुलिस ने शुकवार को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाबत लड़की के पिता ने रौनापार थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया था।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में वादी मुकदमा ने आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री शौच के लिए खेत की तरफ गई थी। वहीं गांव के ही चंदन सिंह पुत्र गुलाब, रविंद्रर यादव पुत्र अयोध्या व झीनक मौर्या पुत्र श्यामदेव ने उसकी अश्लील वीडियो बना लिया और फिर उसके साथ छेड़खानी किए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया। शुक्रवार को रौनापार पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीनों नामजद आरोपी बाजार गोसाई बनावे तिराहे मोड़ के पास मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीनों नामजद आरोपियों को कपड़ लिया। तीनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें