फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गोशाला में तीन दिन में तीन पशु मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। कान्हा गोशाला में दिन दिन में तीन पशुओं की माैत हो गई। इससे गोशाला की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। गोशाला में रहने वाले पशुओं की देखभाल करने के लिए कर्मचारी और स्वास्थ्य परीक्षण के डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन

बीते मंगलवार को घायल पशु को गोशाला में लाया गया था लेकिन उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद बुधवार को एक पशु की मृत्यु हो गई थी वहीं, बृहस्पतिवार को भी एक बछड़े की मृत्यु हो गई। बछड़े के मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। बड़ी बात यह है कि तीन दिन में तीन पशुओं की मृत्यु होने के बाद भी जिम्मेदारों को सिर्फ एक पशु के मरने की सूचना है। इस संबंध में नगर पंचायत लालगंज के अधिशासी अधिकारी विनय शंकर अवस्थी ने कहा कि एक पशु की मृत्यु की सूचना मिली है। डॉक्टर को बुलाया गया है जिसका पोस्टमार्टम कराया गया है। मृत्यु के कारणों की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें