फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्रा बाजार। गंभीरपुर थाना पुलिस ने रविवार की सुबह छापा मारकर एक व्यक्ति के घर से साढ़े क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद किया। इस दौरान एक महिला समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया। छह अन्य मौके से भाग निकले। बरामद प्रतिबंधित मांस को गड्ढा खोद कर दफन दिया गया।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना पुलिस को रविवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि मंगरावा रायपुर गांव निवासी समसुद्दीन के मकान पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित मवेशी का मांस काटा जा रहा है। आनन-फानन में गंभीरपुर थाना पुलिस गांव में पहुंच कर समसुद्दीन के मकान पर छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही आधा दर्जन लोग मौके से भाग निकले जबकि चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसमें गृहस्वामी समसुद्दीन पुत्र मोहम्मद, सितारा पत्नी समसुद्दीन, अशरफ पुत्र समसुद्दीन व समीर पुत्र मारूफ शामिल है। बरामद मांस की तौल कराने पर प्रतिबंधित मांस का वजन साढ़े क्विंटल निकाला। जिसे पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खोद कर दफन करा दिया गया। मौके से मांस के साथ ही मांस काटने के औजार आदि भी बरामद हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें