फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तीन आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। निजामाबाद थाने की पुलिस ने संगठित आपराधिक गिरोह के तीन सदस्यों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ की अनुमति से की गई। पूर्व में दर्ज मुकदमे के अनुसार आरोपियों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी थी और कई दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

इस घृणित अपराध के आधार पर थाना निजामाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरोह का संचालन गैंग लीडर रेवरा परवेजपुर निवासी राजकुमार गौंड किया जाता था, जबकि इसके सदस्य संदीप गौंड और संतोष गौंड थे। शनिवार को थाना प्रभारी क्षेत्र में भ्रमण पर थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोपी सेंटरवा तिराहे पर मौजूद हैं।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निजामाबाद थाना प्रभारी रेवरा परवेजपुर निवासी राजकुमार गौंड, सरायमीर थाना क्षेत्र के कोरौली गांव निवासी संदीप गौंड (23) व रेवरा परवेजपुर गांव निवासी संतोष गौंड को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी कई संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं जिनमें हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, दुष्कर्म, आईटी एक्ट और दहेज उत्पीड़न से जुड़े मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें