फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एक महीने में पकड़ी गई 48 लाख से ज्यादा की स्टांप चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद की सभी तहसीलों में जमीन के बैनामे होते हैं। बैनामे के दौरान जरूरी स्टांप लगाए जाते हैं। अक्तूबर में हुई रजिस्ट्री के अभिलेखों की जांच की गई तो इसमें बैनामेदारों ने 48 लाख से ज्यादा की स्टांप चोरी पकड़ी गई है। इस मामले में एआईजी स्टांप की ओर से 59 लेखपत्रों पर स्टांप चोरी का मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। जिले में स्टांप चोरी का यह पहला मामला पकड़ में नहीं आया है बल्कि इसके पहले भी कई मामले प्रकाश में आ चुके हैं।
विज्ञापन

स्टांप चोरी के मामलों पर लगाम लगाने के लिए डीएम की ओर से पांच लेखपत्रों के स्थलों का निरीक्षण किया गया। इसमें से तीन लेखपत्र सही पाए गए जबकि लेखपत्रों में कमी पाई गई और 43 हजार रुपये की चोरी पाई गई। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने दो लेखपत्रों की जांच की, जांच में दोनों लेखपत्र सही पाए गए।
वहीं सहायक महानिरीक्षक ने अक्तूबर में 58 लेखपत्रों का निरीक्षण किया गया। इसमें 43 लेखपत्र सही पाए गए। जबकि 15 लेखपत्रों में कमियां मिलीं और 14.15 लाख रुपये के स्टांप की चोरी पाई गई। वहीं उपनिबंधक द्वारा 136 लेखपत्राें का मूल्यांकन किया गया। इसमें 136 लेखपत्र सही पाए गए लेकिन 42 लेखपत्रों में 33.92 लाख रुपये की चोरी पकड़ में आई। पकड़ी गई स्टांप चोरी के 59 लेखपत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें