फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: माफिया कुंटू सिंह की पत्नी बंदना सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
06 : गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई गिरफ्तारी के बाद मेडिकल के लिए जिला अस्पताल जाती माफिया कुंटू सिं
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रदेशस्तर पर चिह्ति माफिया व गैंग लीडर ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह सहित चार आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह फर्जी कागजात बनवाकर श्रीकृष्ण पाठशाला (इंटर कॉलेज), आजमगढ़ की मैनेजिंग कमेटी पर कब्जा करने की साजिश कर रहा था। इस मामले में पुलिस ने कुंटू सिंह की पत्नी बंदना सिंह, शिक्षक नेता सिंह व सुनील सिंह को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कोतवाली में पुलिस के साथ ही भारी संख्या में पीएसी भी तैनात हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पांडेय की तहरीर पर कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर निवासी ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह, उसकी पत्नी बंदना सिंह, रौनापार थाना क्षेत्र के ताहिरपुर गांव निवासी सुनील कुमार सिंह व कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धरौली गांव निवासी नरेंद्र कुमार सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक गिरोह की ओर से आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर विद्यालय प्रबंधन पर कब्जे का प्रयास, विरोध करने वालों को फर्जी मुकदमों में फसाने की साजिश, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी जैसे अपराध किए जा रहे थे। इसी गिरोह के खिलाफ पहले भी कोतवाली में कई मुकदमा पंजीकृत है, जिसकी विवेचना पूरी कर पुलिस न्यायालय को आरोप पत्र भेज चुकी है। पुलिस ने कोतवाल यादवेंद्र पांडेय की तहरीर पर जेल में बद ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंट, उसकी पत्नी बंदना सिंह, सुनील सिंह व नरेंद्र सिंह के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा पंजीकृत किया गया। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि कुंटू सिंह पहले से जेल में है।
कुंटू सिंह पर 78, बंदना पर आठ, सुनील पर सात व नरेंद्र पर दो मुकदमे
पुलिस की ओर से जारी आपराधिक इतिहास में कुंटू सिंह के नाम हत्या, लूट, गैंगस्टर, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, एससी-एसटी एक्ट सहित कुल 78 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य तीन सदस्यों में बंदना सिंह पर आठ, सुनील सिंह पर सात व नरेंद्र सिंह पर दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इस मामले में बंदना सिंह सहित कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विशेष टीम गठित, दस्तावेज़ व संपत्तियों की जांच जारी
एसपी डाॅ. अनिल कुमार ने बताया कि अपराधियों पर नकेल कसने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह की पत्नी बंदना सिंह, सुनील सिंह व नरेंद्र सिंह के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इन दिनों कुंटू सिंह जेल में बंद है। उसकी पत्नी बंदना सिंह, सुनील सिंह व नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। मामले की अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें