फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गांजे और तमंचे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के पुलिस ने गांजे और तमंचे के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक सिधारी राकेश कुमार सिंह के साथ उप निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा, चौकी प्रभारी मूसेपुर, मय पुलिस टीम द्वारा मिली मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार को बेलइसा पुल रेलवे क्रॉसिंग के नीचे दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में कन्नौज जनपद के विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के चिरकुटी गांव निवासी अरविंद बहेलिया व संजीव बहेलिया उर्फ सुल्ली और अंबेडकरनगर जनपद के बेवाना थाना क्षेत्र कुर्चा पंकज निषाद शामिल है। पुलिस ने उसके पास से 1.438 किलोग्राम नाजायज गांजा, दो तमंचा, दो कारतूस व 850 रुपये नकद बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें