दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुवारा खुर्द बाजार में गुमटी में लगी आग।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। दीदारगंज थाने के महुवारा खुर्द बाजार में स्थित दो गुमटियों में आग लगने से हजारो रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी। जिसमें चार लोगों को आरोपित किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही।
पीड़ितों में महुवारा खुर्द गांव निवासी राम अनुज राजभर पुत्र चेतई राजभर की गुमटी में जनरल स्टोर की दुकान थी, जिसमें चार लोगों ने रात में आग लगा दी। आग लगने से दुकान में रखा हजारों रुपये मूल्य के सामान सहित, बही खाता एवं जरूरी कागजात जलकर राख हो गया। वहीं बगल में महुवारा कला गांव के ही रहने वाले दिनेश राजभर पुत्र हरीराम गुमटी में सायकिल बनाने का दुकान किया था। इसी दुकान से परिवार चलता था। वह दुकान भी जल गयी। दुकान के भीतर रखा गया करीब तीस हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गता। जिस समय दुकान में आग लगी थी। उसकी जानकारी होने पर पीड़ित मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। रात को घटना की सूचना मिलते ही रात में पुलिस भी मौके पर पहुंची और मुआयना कर लौट गयी। एसओ दीदारगंज धर्मेंद्र सिंह ने बताया की तहरीर मिली है। केस नहीं दर्ज है। मामले की जांच की जा रही।
दीदारगंज थाना के महुवारा खुर्द बाजार में आग लगने से राख गुमटी को दिखाता युवक।- फोटो : AZAMGARH