फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम खुलने की आस में लगी लाइन

Sun, 11 Dec 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
एटीएम खुलने की आस में लगी लाइन
विज्ञापन
नोटबंदी के दौर में बैंकों की तीन दिन की बंदी ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। बैंकबंदी के दूसरे दिन रविवार को जनपद में सरकारी और प्राइवेट बैंकों के कुछ एटीएम बूथों पर लोग रुपये की आस में खड़े रहे लेकिन जब एटीएम बूथ नहीं खुले तो लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। बैंक की ओर से अवकाश में लोगों को राहत देने के लिए एटीएम में रुपये भरने की व्यवस्था नहीं बनाई है।
विज्ञापन

                  
शुक्रवार को खुलने के बाद तीन दिन के लिए जनपद के सभी बैंक बंद हो गए। शनिवार को नगर क्षेत्र में स्थित कुछ प्राइवेट बैंकों के एटीएम से पैसे निकले लेकिन बैंक बंदी के दूसरे दिन रविवार को सरकारी और प्राइवेट सभी बैंकों के एटीएम बंद रहे। छुट्टी के दिन पैसे के लिए एटीएम की तलाश में निकले लोगों को मायूस होना पड़ा।      
 
 वहीं बहुत से लोग नगर के सिविल लाइन स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम पर रविवार की सुबह से ही लाइन लगाकर खड़े थे। शनिवार को इस एटीएम से पैसे निकले थे इसलिए लोगों को आशा थी कि आज भी एटीएम से नोट निकलेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान होगा लेकिन देर शाम तक एटीएम में नोट न पड़ने के कारण पैसा नहीं मिला। तब मायूस होकर लोगों को लौटना पड़ा। अभी सोमवार को भी बैंक बंद रहेंगे, जिसके कारण एटीएम से भी लोगों को पैसा नहीं मिलने की आशा है। इसलिए मंगलवार को जब बैंक खुलेंगे तो एक बार फिर बैंकों और एटीएम पर लोगों की लंबी कतार देखने को मिली।
विज्ञापन


ऐसे में इस समय जनपद के बैंक कैश की कमी से जूझ रहे हैं। अगर मंगलवार को भी बैंकों में पर्याप्त कैश नहीं पहुंचा हंगामा होना तय है। इसे देखते हुए प्रशासन क्या व्यवस्था करता है, यह तो मंगलवार को पता चलेगा। आम आदमी को जहां दैनिक खर्च के लिए पैसा चाहिए। वहीं किसान को फसलों की बुआई और बीज खाद खरीदने के लिए पैसे की सख्त जरूरत है। सरकारी कर्मचारियों को अपनी सैलरी के पैसे निकालने हैं। इसलिए मंगलवार का दिन बैंकों के लिए काफी अहम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें