फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार पूरे नौ दिन का होगा शारदीय नवरात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। 17 अक्तूबर से आदि शक्ति स्वरूपा की आराधना का नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र आरंभ होगा। इसबार तिथि क्षय नहीं है। ऐसे में शारदीय नवरात्र पूरे नौ दिन का होगा। इस बार महानवमी और दशहरा एक ही दिन पड़ेगा।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के साथ ही अक्तूबर महीने में त्योहारों की धूम मच जाएगी। त्योहारों की दृष्टि से यह महीना बहुत खास रहेगा। इस महीने में नवरात्र, दशहरा के बाद शरद पूर्णिमा जैसे पर्व मनाए जाएंगे। गुरुवार को अधिक मास की पूर्णिमा पर भी विविध अनुष्ठान होंगे। अधिक मास तीन साल में एक बार आता है। इस वजह से इस बार की पूर्णिमा महत्वपूर्ण होगी। ज्योतिषाचार्य नीतेश मिश्रा के अनुसार 19 वर्ष बाद पितृपक्ष के बाद अधिक मास लगने से इस बार का नवरात्र भी खास होगा। तिथि क्षय न होने से यह नवरात्र पूरे नौ दिन का होगा। 13 अक्तूबर को अधिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी है, तो 16 अक्तूबर को अधिक मास की अमावस्या होगी। इसी दिन अधिक मास खत्म होगा। 17 को आश्विन मास के आरंभ के साथ ही शारदीय नवरात्र में जगत जननी मां जगदंबा की आराधना के लिए कलश स्थापना होगी। 25 अक्तूबर को दुर्गा नवमी, 27 अक्टूबर को पापांकुशा एकादशी और 30 अक्तूबर को शरद पूर्णिमा पर महालक्ष्मी की पूजा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें