फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार भी बाबा धाम नहीं जाएंगे जिले के कांवरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना को देखते हुए पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी जनपद से कांवरिया बाबा धाम जलाभिषेक करने के लिए नहीं जाएंगे। उनके द्वारा नगर क्षेत्र और ग्रामीण इलाकों में स्थित बाबा के शिवालयों में जलाभिषेक कोरोना गॉइडलाइन का पालन करते हुए किया जएगा।
विज्ञापन

सावन के महीने में बाबा के भक्त कांवरिया बनकर बाबा धाम को जलाभिषेक के लिए जाते हैं। लेकिन कोरोना को देखते पिछली बार की तरह इस बार भी कांवरिया बाबा धाम नहीं जाएगी। उनके द्वारा जनपद के शिवालयों में ही जलाभिषेक किया जाएगा। नगर क्षेत्र के भवरनाथ मंदिर, मातबरगंज स्थित शंकर जी मंदिर, बाबा भैरव धाम पर श्रद्घालुओं का रेला सावन के हर सोमवार को उमड़ता है। 24 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो रहा है। लेकिन अभी तक मंदिरों में साफ-सफाई और रंग रोगन का कार्य शुरू नहीं हो सका है। लेकिन नगर क्षेत्र के कांवरियों को भवरनाथ तक पैदल जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि नगर क्षेत्र से होकर भवरनाथ तक जाने वाले हर मार्ग की हालत जर्जर है। कांवरियों के पैरों में कंकड़ पत्थर चुभने की संभावना है।
कांवर यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क
आजमगढ़। कांवर यात्रा को लेकर समस्त एसडीएम, सीओ और थानाध्यक्षों को सतर्क रहने एवं क्षेत्रों में भ्रमण करने के लिए निर्देश मंडलायुक्त द्वारा दिएगए हैं। साथ ही कांवरियों द्वारा जिन घाटों से जल लिया जाएगा, जिन शिवालयों में वह जल चढ़ाएंगे, जिन मार्गों से वह जाएंगे उन्हें संबंधित ठीक कराते हुए सुरक्षा की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें