फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी व एसटी उत्पीड़न के मामले प्रकाश में आए तो तत्काल कराए निस्तरण : उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान की अध्यक्षता में बुधवार को सर्किट हाउस के सभागार में बैठक हुई। जिसमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों की समस्याओं के निस्तारण के संबंध में जानकारी ली गई। इस दौरान उन्होंने डीएम को निर्देश दिए कि एससी व एसटी उत्पीड़न के मामले सामने आए तो तत्काल उसका निस्तारण कराएं। किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन

बैठक में समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2021-22 में उत्पीड़न के 56 प्रकरण के 102 लाभार्थियों को 83 लाख 31 हजार 250 रुपये की धनराशि उनके खाते में आरटीजीएस के माध्यम से प्रेषित की गई है। वर्तमान समय में उत्पीड़न का कोई प्रकरण लंबित नहीं है।उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से कहा कि जनपद में जो भी सफाईकर्मी कार्यरत हैं, उनका सही सदुपयोग कराया जाए। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जो बिजली के तार सड़कों को पार कर रहे हैं, उन बिजली के तारों पर जाली लगवाएं, जिससे बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं से लोगों को बचाया जा सके। इस अवसर पर सदस्य कमलेश पासी, शेषनाथ आचार्य, तीजा राम, अनीता सिद्धार्थ, मनोज सोनकर, जिलाधिकारी राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सिद्धार्थ सहित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें