फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे चोरों ने उड़ाया नकदी और जेवरात

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह थाना क्षेत्र के लीलाई गांव में बुधवार की सात एक व्यक्ति के बंद घर में ताला तोड़ कर घुसे चोरों ने हजारों की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दिया है।
विज्ञापन

लीलाई गांव निवासी दुखंती राम का गांव में कुछ दूरी पर दो मकान है। बुधवार की रात एक मकान पर ताला बंद कर परिवार के लोग दूसरे मकान पर सोने चले गए थे। रात में चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और घर में रखे आलमारी, बक्सा आदि का ताला तोड़कर दो हजार रुपये नकद के अलावा सोने के तीन चैन, एक मंगलसूत्र, दो कान का झुमका, चांद की पैजनी, पायल आदि सामानों पर हाथ साफ कर दिया। जेवरात के टूटे डिब्बे आदि घर से 200 मीटर दूर गेहूं के खेत में बृहस्पतिवार की सुबह बरामद हुए। सुबह दुखंती घर पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। उन्होंने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दे दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर वापस लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें