फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकद समेत जेवरात समेट ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। महराजगंज थाना क्षेत्र के मड़छा हरिबल्लभ गांव में सोमवार की रात चोर घर में घुसे चोर 25 हजार रुपये नकद और पांच लाख के जेवर समेट ले गए। इसकी जानकारी मंगलवार की सुबह हुई तो पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मड़छा हरिबल्लभ गांव निवासी यशवंत पटेल पुत्र वसुधा पटेल के घर की महिलाएं पड़ोसी के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। गृहस्वामी देररात खाना खाने के बाद बच्चों के साथ एक कमरे में अंदर से दरवाजा बंद कर सो गए। इसी बीच घर के पीछे स्थित जंगले के छज्जे के सहारे चोर छत पर चढ़ गए और सीढ़ी के रास्ते अंदर में घुस कर गृहस्वामी के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दिया। बगल के कमरे में रखा बैग, सूटकेस व बाक्स लेकर फरार हो गए। भोर में करीब चार बजे गृहस्वामी दैनिक क्रिया के लिए उठे और बाहर आने के लिए दरवाजा खोला तो दरवाजा नहीं खुला। उन्हें किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी तो उन्होंने फोन कर पड़ोस के एक युवक को बुलाकर दरवाजा खुलवाया। इसके बाद वह बगल के कमरे में देखने के लिए गए तो वहां रखा हुआ सामान गायब था। सुबह दैनिक क्रिया के लिए गए लोगों निकले तो यशवंत के घर से 300 मीटर की दूरी पर उनके घर से चोरी सूटकेस टूटा मिला। वहीं पूरा सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया तो मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। पीड़ित ने बताया कि करीब पांच लाख के जेवरात व 25 हजार रुपये नकद चोरी हुए हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी हीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा कायम किया जा रहा है। जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें