फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत के रास्ते घर में घुसकर नकद, जेवर समेट ले गए चोर

विज्ञापन
जीयनपुर कोवताली के छतरपुर खुशहाल गांव में चोरी के बाद टूटे बक्से और बिखरे सामान को दिखाती पीड़ित - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छत्तरपुर खुशहाल गांव की एक महिला के घर में शनिवार की रात छत के रास्ते घुसे चोर नकदी और कीमती जेवरात समेट ले गए। घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर लौट गई।
विज्ञापन

छत्तरपुर खुशहाल गांव निवासीनी निर्मला पत्नी रामअवतार शनिवार की रात घर पर अकेली थी। उसकी बहुएं अपने-अपने कमरे में ताला बंद कर कहीं गई हुई थी। रात में अज्ञात चोर छत पर चढ़े और फिर सीढ़ी से घर के अंदर उतर आए। इसके बाद चोरों ने दो कमरों का ताला तोड़ कर एक बहु सत्यभामा के कमरे से 10 हजार नकदी व तीन लाख के जेवरात व दूसरी बहू साधना के कमरे से 50 हजार नकदी व तीन लाख के जेवरात लेकर फरार हो गए। रात ढाई बजे के लगभग निर्मला की आंख खुली तो कमरों का ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। शोर मचाने पर गांव के लोग भी मौके पर जुट गए। इसके बाद सूचना पुलिस महकमे को दी गई। सुबह जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर मुआयना किया और वापस लौट गई। पीड़िता निर्मला ने घटना के बाबत जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें