फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर 60 हजार नकद और कीमती सामान उठा ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के ओहिउद्दीनपुर गांव में शनिवार की रात को चोर एक मकान में सेंधमारी कर 60 हजार नकद व कीमती सामान उठा ले गए। पीड़ित ने कंधरापुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

ओहिउद्दीनपुर गांव निवासी बंशा यादव का पूरा परिसर शनिवार की रात घर में सो रहा था। रात में चोरों ने मकान के पिछले हिस्से में नकब लगाकर घुसने का प्रयास किया लेकिन जब सफल नहीं हो सके तो छत के रास्ते घर के आंगन में पहुंचे। इसके बाद घर में रखे 60 हजार रुपये नकद और कीमती सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को रविवार की सुबह हुई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पीड़ित ने कंधरापुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें