फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दो दिनों में तीन मोटर खोल ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्हना। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चंदेवरा गांव में बीते दो दिनों में दो विद्युत मोटर और एक टूल्लू पंप चोर खेतों से खोल ले गए। किसानों ने उक्त मामलों की जानकारी पुलिस को दी है। 20 अक्तूबर की रात दिवाली के दिन गांव निवासी दिनेश सिंह अपने खेत स्थित ट्यूबवेल से सिंचाई कर रहे थे। वह कुछ देर के लिए खाना खाने घर चले गए। जब वापस लौटे तो ट्यूबवेल बंद था और विद्युत मोटर गायब मिला।
विज्ञापन

इसी क्रम में 21 अक्तूबर को गांव के ही संतोष सिंह के खेत से भी मोटर चोरी हो गई। तीसरी घटना में उसी दिन रात में सुक्खू राम के घर के पीछे लगा टूल्लू पंप भी चोर उड़ा ले गए। लगातार हो रही इन घटनाओं से लोगों में गुस्सा है। ग्रामीणों ने चोरियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस से मांग की है। पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पल्हना पुलिस चौकी में तहरीर दी है। चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें