फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गाजीपुर और गोरखपुर के पहलवानों का मुकाबला रहा रोमांचक

विज्ञापन
06 पल्हना ब्लाक के धरनीपुर रानीपुर में दंगल और मेला दांव-पेंच दांव-पेंच दिखाते पहलवान। संवाद
विज्ञापन
रानी की सराय। ब्लाक के चकवारा गांव में बुधवार को शारदा गुरु शारदा यादव की स्मृति में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन गणेश यादव की अध्यक्षता में किया गया। दंगल में निजामाबाद, अमौड़ा, ठेकमा, चड़ई, मोजरापुर, विजयीपुर, चकवारा सहित मऊ, गोरखपुर, गाजीपुर जिले के पहलवानों ने हिस्सा लिया। ग्राम प्रधान डीहा यशवंत सिंह गप्पू और डॉ. आरपी सिंह ने पहलवान अनुराग यादव और पवन यादव का हाथ मिलाकर दंगल का उद्घाटन किया। प्रमुख मुकाबलों में अनुराग यादव ने पहली कुश्ती जीती। दूसरी कुश्ती चंडी के विकास और मोजरापुर के आकाश के बीच हुई, जिसमें विकास विजेता रहे।
विज्ञापन

दूसरी कुश्ती लक्ष्मी और निखिल के बीच हुई, दोनों की कुश्ती बराबर रही। तीसरा मुकाबला अमित और विवेक के बीच हुआ, दोनों की कुश्ती बराबरी पर समाप्त हुई। दंगल का सबसे रोमांचक मुकाबला गाजीपुर के उदयवीर और गोरखपुर के अनूप के बीच हुआ। अंत में मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। दंगल का संचालन पहलवान अमरजीत यादव तथा प्रबंधक अरविंद यादव ने किया। निर्णायक की भूमिका में पप्पू यादव और अरविंद कुमार थे। इस अवसर पर चंद्रदेव यादव, विजय शंकर यादव, ज्ञान शंकर यादव, लालचंद यादव, प्रवीण मौजूद रहे।
गोवर्धन पूजा पर दंगल, महिला पहलवानों की कुश्ती रही बराबरी पर

कप्तानगंज। गोवर्धन पूजा पर कप्तानगंज कस्बे के महराजगंज रोड स्थित बाबा गोपीदास की कुटी में कुश्ती दंगल में जिले के पुरुष और महिला पहलवानों ने भाग लिया। लगभग दो दर्जन जोड़ियों में रोमांचक मुकाबले हुए।
विज्ञापन

प्रमुख मुकाबलों में देवेश यादव (नीबी) और सूरज यादव (बलई साधू अखाड़ा) के बीच हुई कुश्ती में देवेश यादव विजयी रहे। विजय यादव (नीबी) और टाइगर पहलवान (भुअर अखाड़ा, जीयनपुर) के मुकाबले में टाइगर पहलवान ने बाजी मारी। वहीं, देशभक्त पहलवान स्टेडियम (आजमगढ़) और राज शर्मा (कदमघाट) की कुश्ती में स्टेडियम के पहलवान सफल रहे।

दंगल का अंतिम राउंड महिलाओं के बीच खेला गया, जिसमें दोनों पहलवानों ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन मुकाबला बराबरी पर समाप्त हो गया। विजेता पुरुष पहलवानों को 1,000 रुपये नगद पुरस्कार के साथ वस्त्र भेंट किए गए, जबकि महिला पहलवानों को 2,700 रुपये नगद और वस्त्र प्रदान किए गए। मैच के रेफरी सुरेश पहलवान रहे। आयोजक गोमती यादव, रामअवध यादव, जोखन सोनकर ने सभी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें