घटना के समय परिवार के सभी सदस्य रात का भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे। सुबह करीब चार बजे जब शैलेंद्र तिवारी की नींद खुली और वे ब्रश लेने कमरे में पहुंचे, तो उन्होंने खिड़की टूटी हुई देखी और कमरे से सारा सामान गायब पाया। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।