फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: खौफनाक... बेटे के मुंह में कपड़ा ठूंसकर पीट-पीटकर घरवालों ने की हत्या, बहू और पोता घायल

Wed, 14 Jan 2026 01:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में चौंकाने वाली घटना सामने आई। एक परिवार ने अपने ही बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अमिलो में संपत्ति विवाद में मोहम्मद ताहिर (30) की हत्या कर दी गई। पत्नी शबाना बानो का आरोप है कि मंगलवार रात करीब 11 बजे सास-ससुर, देवर, देवरानी-जेठानी समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने मोहम्मद ताहिर के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया फिर कमरे में बंद कर बेरहमी से पिटाई कर दी। अधमरा करके घर के बाहर फेंक दिया। पुलिस की मदद से ताहिर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान रात तीन बजे मौत हो गई।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
आरोपियों ने बीचबचाव करने पर शबाना बानो और उसके डेढ़ वर्षीय बेटे को भी पीटा है। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पड़ोसियों ने मामले की सूचना डायल 112 के जरिये पुलिस को दी। थाने की पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अमिलो में मोहम्मद ताहिर की हत्या के पीछे पारिवारिक संपत्ति विवाद मुख्य कारण है। 

इसे भी पढ़ें; UP: मां और भाई को मारा...ट्रैक्टर के बंपर लादी आयुष की लाश, ट्रॉली में डाला ऊषा का शव; डबल मर्डर की कहानी
विज्ञापन


सीओ के मुताबिक, ताहिर को उसके पिता ने पैतृक संपत्ति से बेदखल कर दिया था। इससे नाराज मोहम्मद ताहिर ने न्यायालय में मुकदमा कराया था। इसी मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। इस वजह से पारिवारिक तनाव बढ़ गया था।

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: मणिकर्णिका से मिलीं मूर्तियां और कलाकृतियां संरक्षित, डीएम बोले- किसी मंदिर को नुकसान नहीं हुआ

विज्ञापन

मोहम्मद ताहिर छह भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। परिवार के दो भाई बाहर रहकर काम करते हैं जबकि घर पर पिता, भाई मोहम्मद आमिर, कासिफ कमर, मोहम्मद सलीम, पत्नी शबाना, डेढ़ वर्षीय पुत्र, रेहाना खातून व नसीमा बानो रहते हैं।

वारदात की रात संपत्ति विवाद को लेकर कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया। आरोप है कि पिता, माता और भाइयों ने मिलकर मोहम्मद ताहिर, उसकी पत्नी और मासूम बेटे को पीट दिया। पड़ोसियों और पुलिस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मोहम्मद ताहिर की मौत हो गई। सूचना के बाद थाने की पुलिस सुबह मौके पर पहुंची और पांच लोगों को हिरासत में लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें