फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चोरों ने एक गांव में तीन घरों से गहने और नकदी चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है, बीती रात चोरों ने डाही गांव में तीन घरों से लाखों के आभूषण सहित नगदी लेकर फरार हो गए। पीड़ितों को घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई, ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस मौके का मुआयना कर तहरीर लेकर चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

अहरौला थाना क्षेत्र के डाही गांव में चोर गांव निवासी सुमन पत्नी दिनेश के घर के पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुस गए, घर में रखी एक पेटी को उठा ले गए। पीड़ितों के अनुसार पेटी में पांच हजार नगदी सहित एक लाख के आभूषण थे। ग्रामीणों के अनुसार पेटी सुबह टूटी हुई हालत में सिवान में मिली। वहीं उर्मिला पत्नी सूर्यभान के टटरे को तोड़कर चोर आंगन में लगा टुल्लू पंप चुरा ले गए, जबकि सुशीला पत्नी मुरली के घर के ताला चोर घर में घुसे थे, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें