सरायमीर। थाना क्षेत्र के लखनऊ-बलिया मुख्य मार्ग के कड़छा मोड़ पर शुक्रवार की शाम एक बस से साइकिल सवार की टक्कर हो गई। हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
कड़छा गांव निवासी रामबृज यादव 60 वर्ष साइकिल से खेत गया था। वहां से शाम को सात बजे वह वापस घर जा रहा था। जैसे ही वह कड़छा मोड़ पर पहुंचा, बस से उसकी साइकल में टक्कर हो गई। इस घटना में रामबृज की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के एक पुत्र एक पुत्री हैं। मृतक के पुत्र अखिलेश यादव सिपाही पद पर बलिया में कार्यरत हैं।