फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागते समय चोरों का मोबाइल छूटा, एक कॉल ने पकड़वाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। बनहरमयचकगजड़ी गांव निवासी एक व्यक्ति के घर से मंगलवार की रात चोरी कर भागने वाले दो चोरों को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि दो चोर चकमा देकर फरार हो गए। अभी तक इस मामले में कोई केस नहीं दर्ज है। चोर थाने पर बैठाए गए हैं। भागने वालों की पुलिस अपने स्तर से तलाश कर रही।
विज्ञापन

अहरौला थाने के बनहरमयचकगजड़ी गांव निवासी राजबली निषाद का परिवार मंगलवार की रात को सो गया। सुनसान माहौल पाकर चोर घर में घुस गए और माल समेटने लगे। घर के अंदर किसी के होने की आहट मिलने पर राजबली के परिवार के लोग शोर मचाने लगे। चोर घर से निकलकर भागने लगे। तभी गांव के लोग भी चोरों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की लेकिन चोर फरार हो गए। भागते समय एक चोर का मोबाइल और चप्पल छूट गया। ग्रामीण चोर का मोबाइल लेकर पता लगाने में जुटे ही थे कि एक फोन आया। ग्रामीणों ने फोन उठाया तो उधर से किसी ने कहा कि नदी के किनारे सामान लेकर जल्दी आओ। गांव के लोग योजना बनाकर नदी के किनारे पहुंचे और घेराबंदी कर चार चोरों को पकड़ लिया। गांव के लोग इनकी तलाशी लेकर चोरी गए सामान आदि लेने लगे तभी दो चोर फरार हो गए। जबकि दो चोरों को गांव वालों ने पुलिस के हवाले कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अहरौला संदीप यादव ने बताया कि पकड़े गए दोनों चोर थाने पर बैठाए गए हैं। फरार चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें