फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला बंद घर से चोरों ने उड़ाया लाखों का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के उदपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के ताला बंद घर को चोरों ने खंगाल डाला और घर में रखे लाखों के नकदी और जेवरात उठा ले गए। सुबह पास-पड़ोस के लोगों ने ताला टूटा देखा तो सूचना गृहस्वामी को दिया। गृहस्वामी परिजनों के साथ दिल्ली गए हुए है।
विज्ञापन

उदपुर गांव निवासी नसीमुद्दीन पुत्र नवी 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर सोमवार को किसी काम से परिवार के साथ घर पर ताला बंद कर दिल्ली चले गए। पूरा मकान खाली था और चोर घर का ताला तोड़ कर अंदर घुसे और पूरे घर को खंगाल डाला। सुबह पास-पड़ोस के लोगों ने मंगलवार की सुबह घर का ताला टूटा देखा तो सूचना गृहस्वामी को फोन पर दिया। पड़ोसियों की सूचना पर नसीमुद्दीन घबड़ा गया। उसने आनन-फानन में ऑनलाइन पुलिस से शिकायत की और दिल्ली से परिवार के साथ घर के लिए रवाना हो गया। बृहस्पतिवार को पीड़ित घर पहुंचा तो घर में रखा सारा कीमती सामान गायब था। गृहस्वामी के अनुसार के अनुसार चोर लगभग पांच लाख का जेवरात व अन्य कीमती सामान उठा ले गए है। घटना के बाबत उसने थाने पर तहरीर भी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें