फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News : चोरों ने अधिवक्ता के घर का चटकाया ताला, परिवार गया था महाकुंभ; नकदी और आभूषण चोरी

Thu, 23 Jan 2025 07:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

चोरी की सूचना मिलते ही माैके पर कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। भुक्तभोगी से पूछताछ के बाद मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime : आजमगढ़ के कोतवाली क्षेत्र निवासी एक अधिवक्ता का परिवार महाकुंभ में गया था, लेकिन चोरों ने ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। हाफिजपुर निवासी इंद्रभूषण यादव अधिवक्ता हैं। वह पत्नी दुर्गावती यादव के साथ 11 जनवरी को महाकुंभ गए थे। तब से वहीं थे।

विज्ञापन


इंद्रभूषण के मुताबिक, बीते 19 जनवरी को उनके जूनियर अधिवक्ता दिनेश ग्राम गुलउर थाना मुबारकपुर ने फोन पर सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। इस सूचना पर प्रयागराज से घर के लिए रवाना हो गए।

घर आने पर उनको पता चला कि घर का ताला तोड़कर चोरों ने 20,000 रुपये नकदी और जेवरात चुरा लिए हैं। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शशि मौली पांडेय ने बताया कि घर से सिर्फ 20 हजार रुपये की चोरी हुई है। अन्य सामान घर में ही थे। इसकी जानकारी पीड़ित को बाद में हुई। उन्होंने मुकदमा दर्ज करने के बाद आकर इसकी जानकारी दी। जल्द ही चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें