फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरारी काट रहे तीन आरोपियों में से दो ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रेलवे राजकीय पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में फरार चल रहे गाजीपुर के तीन आरोपियों के खिलाफ 23 सितंबर को धारा 82 की कार्रवाई की उद्घोषणा की गई थी। आरोपियों के आवासों पर नोटिस चस्पा करते हुए तत्काल हाजिर होने का अल्टीमेटम दिया गया था। फरार चल रहे तीन आरोपियों में से दो ने न्यायालय गाजीपुर में सरेंडर कर दिया जबकि एक अपराधी फरार चल रहा है। मामले की विवेचना जीआरपी आजमगढ़ द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक गाजीपुर के कोतवाली गाजीपुर के बरनहिया मिश्रौलिया पांडेय मोड़ गांव निवासी सागर बिंद व राईनी नई बस्ती गांव निवासी छोटू बिंद और जमानिया के भैड़पुर गांव निवासी सुंदर उर्फ सुन्नर शातिर अपराधी हैं। यह चलती ट्रेन, प्लेटफार्म व स्टेशन परिसर में चोरी, छिनैती, लूट व जहरखुरानी जैसी कई घटना को अंजाम दे चुके हैं। इनके खिलाफ विभिन्न थानों में मुकदमा भी दर्ज है। इन अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। न्यायालय के आदेश पर आजमगढ़ जीआरपी थाना प्रभारी गणनाथ प्रसाद ने उनके खिलाफ धारा 82 की कार्रवाई की उद्घोषणा की थी। इस दौरान आरोपियों के आवासों पर नोटिस चस्पा करते हुए तत्काल हाजिर होने को कहा गया था। पुलिस के इस कार्रवाई के बाद राईनी नई बस्ती निवासी छोटू बिंद ने 29 सितंबर को और बरनहिया मिश्रौलिया पांडेय मोड़ निवासी सागर बिंद ने 30 सितंबर को न्यायालय गाजीपुर में आत्म समपर्पण कर दिया। वहीं फरार चल रहे जमानिया के भैड़पुर गांव निवासी सुंदर उर्फ सुन्नर की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
गाजीपुर के तीन शातिर अपराधी हैं। उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मऊ व गाजीपुर में मुकदमा दर्ज है। आरोपियों के खिलाफ धारा 82 की उद्घोषण की गई थी। इसकी विवेचना मुझे सौंपी गई है। सागर बिंद और छोटू बिंद ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। - गणनाथ प्रसाद, जीआरपी थाना प्रभारी आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें