फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने आदि मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला अस्पताल में करीब डेढ़ साल पहले बड़े दावे के साथ शुरू की गई हेल्थ एटीएम मशीन अब केवल औपचारिकता बनकर रह गई है। मरीजों की 56 तरह की जांच करने वाली यह मशीन उद्घाटन के छठे दिन से ही बंद हो गई और तब से आज तक दोबारा पूरी तरह शुरू नहीं हो सकी। जिले में जिला मंडलीय चिकित्सालय समेत सीएचसी व पीएचसी समेत कुल आठ स्थानों पर हेल्थ एटीएम लगी थी। इसमें मंडलीय जिला चिकित्सालय, महिला अस्पताल, 100 शैया अतरौलिया, लालगंज, फूलपुर, हरैया, महाराजगंज व तहबरपुर में लगी है। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही का आलम यह है कि यह मशीन अब अस्पताल के एक कक्ष में कोने में रखी हुई है।
विज्ञापन

सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने सांसद निधि से 24 सितंबर 2023 को इस हेल्थ एटीएम का लोकार्पण किया था। इसकी लागत साढ़े चार लाख रुपये बताई गई थी। मशीन से 56 प्रकार की जांचें होनी थीं, लेकिन कंपनी ने सिर्फ 15 बीमारियों की जांच के लिए ही किट उपलब्ध कराई। किट खत्म होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने नई किट की मांग नहीं की और न ही कंपनी ने दोबारा आपूर्ति की। शिकायतों के बाद कुछ दिनों के लिए मशीन चालू की गई। कुछ दिन बाद फिर से मशीन बंद कर दी गई। अब हेल्थ एटीएम बंद पड़े रहने से मरीजों को निजी लैबों का सहारा लेना पड़ रहा है।
हमारे यहां छह हेल्थ एटीएम लगी है। वह चालू स्थिति में है। जिला मंडलीय अस्पताल व महिला अस्पताल में चालू है कि नहीं इसकी जानकारी नहीं है। यदि बंद है तो उसे चालू कराया जाएगा। - नन्हकू राम वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें