फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जंगला तोड़कर घुसे और मार्कशीट जला दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। थाना क्षेत्र के रंगडीह गांव स्थित हनुमान स्मारक शिक्षण संस्थान में बुधवार की रात जंगला तोड़कर घुसे अराजकतत्वों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 49 मार्कशीट जला दी। बृहस्पतिवार को प्रधानाचार्य की सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर लौट गई।
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र के रंगडीह गांव स्थित हनुमान स्मारक शिक्षण संस्थान में बुधवार की रात अराजकतत्व जंगला तोड़कर घुस गए। उन्होंने प्रधानाचार्य के कमरे में रखीं 49 मार्कशीट, 11 स्कालर रजिस्टर और दाखिला फॉर्म जला दिए। बृहस्पतिवार को सुबह सफाई करने के लिए दाई अनारा ने ऑफिस खोला तो कागजात जले देखकर अवाक रह गई। उसने इसकी सूचना विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार मिश्र को दिया। मौके पर पहुंचे प्रधानाचार्य ने देखा तो जरूरी बच्चों के कागज जले पड़े थे और जंगला बाहर से टूटा था। उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 व सरायमीर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। सब इंस्पेक्टर अखिलेश यादव ने बताया कि विद्यालय में रखे गए मार्कशीट व जरूरी कागज जले हैं। इसमें हर पहलू से जांच की जा रही है। वहीं प्रधानाचार्य ने बताया कि मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें