फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: छात्रा से छेड़खानी, दो शिक्षकों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहा। निजामाबाद थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपी शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा में स्थित श्री हरिहर जी महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे बीए तृतीय वर्ष की छात्रा के साथ दो अध्यापकों ने छेड़खानी और मारपीट की। छात्रा ने शिक्षक सुमेंद्र कुमार यादव और दीपक यादव पर आरोप लगाते हुए इसकी सूचना डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष निजामाबाद हीरेंद्र कुमार सिंह ने शिक्षकों को लेकर थाने गए। थानाध्यक्ष निजामाबाद ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें